Home ENTERTAINMENTयूरोप में शुरू होगी नई T20 लीग, राहुल द्रविड़ संभालेंगे Dublin Guardians की कमान

यूरोप में शुरू होगी नई T20 लीग, राहुल द्रविड़ संभालेंगे Dublin Guardians की कमान

राहुल द्रविड़ बने ETPL की डबलिन गार्डियंस टीम के मालिक, यूरोप में क्रिकेट को मिलेगा नया आयाम

by Arvind Saw
0 comments

यूरोप में क्रिकेट को नई पहचान देने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए भारतीय क्रिकेट दिग्गज Rahul Dravid को European T20 Premier League (ETPL) की डबलिन फ्रेंचाइजी “Dublin Guardians” का मालिक घोषित किया गया है। ETPL ने 2026 लॉन्च से पहले अपनी सभी छह फ्रेंचाइजियों की घोषणा पूरी कर ली है।


डबलिन में आयोजित भव्य कार्यक्रम में ETPL के को-फाउंडर Abhishek Bachchan समेत कई क्रिकेट और बिजनेस जगत की बड़ी हस्तियां मौजूद रहीं। इस मौके पर ग्लासगो फ्रेंचाइजी के विपुल अग्रवाल, रॉटरडैम फ्रेंचाइजी से Jonty Rhodes और मधुकर श्री भी शामिल हुए।
यह लीग Cricket Ireland, Cricket Scotland और Royal Dutch Cricket Association के साथ साझेदारी में शुरू की जा रही है। ETPL यूरोप की पहली ICC-मान्यता प्राप्त मल्टी-कंट्री फ्रेंचाइजी T20 लीग होगी, जिसमें डबलिन, बेलफास्ट, एडिनबर्ग, ग्लासगो, रॉटरडैम और एम्स्टर्डम की टीमें हिस्सा लेंगी।


लीग में कई बड़े अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट सितारों के खेलने की उम्मीद है, जिनमें Mitchell Marsh, Glenn Maxwell, Faf du Plessis, Heinrich Klaasen, Liam Livingstone और Mitchell Santner जैसे नाम शामिल हैं। इससे यूरोप और अन्य एसोसिएट देशों के युवा खिलाड़ियों को दुनिया के बड़े क्रिकेटरों के साथ खेलने और सीखने का मौका मिलेगा।
ETPL के को-फाउंडर Abhishek Bachchan ने कहा कि राहुल द्रविड़ जैसे दिग्गज का इस प्रोजेक्ट से जुड़ना लीग के विजन को और मजबूत बनाता है। उनका मानना है कि ETPL केवल एक क्रिकेट लीग नहीं बल्कि यूरोप में क्रिकेट टैलेंट को विकसित करने का बड़ा मंच बनने जा रही है।

वहीं Rahul Dravid ने कहा कि उन्हें ETPL का विजन बेहद पसंद आया। उन्होंने कहा कि यूरोप में क्रिकेट तेजी से बढ़ रहा है और नई प्रतिभाओं को आगे लाने के लिए यह लीग महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।
ETPL फ्रेंचाइजी मालिकों की पूरी सूची:
डबलिन – राहुल द्रविड़
बेलफास्ट – ग्लेन मैक्सवेल और रोहन लुंड
एडिनबर्ग – काइल मिल्स, नेथन मैकुलम और रेचल वाइजमैन
ग्लासगो – विपुल अग्रवाल और Chris Gayle
एम्स्टर्डम – Steve Waugh, जेमी ड्वायर और टिम थॉमस
रॉटरडैम – जोंटी रोड्स, फाफ डु प्लेसिस, ग्लाशिन और समीर शाह
यूरोप में क्रिकेट की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है और ETPL को इस विस्तार का सबसे बड़ा मंच माना जा रहा है। 2026 में लॉन्च होने वाली यह लीग भविष्य में यूरोप के कई नए देशों तक भी विस्तार कर सकती है।

You may also like

Leave a Comment

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.