भोजपुरी दर्शकों के लिए 9 मई 2026 की शाम बेहद खास होने वाली है। भोजपुरी के लोकप्रिय चैनल भोजपुरी सिनेमा पर शाम 6:30 बजे फिल्म ‘लाखों में एक पवले बनी हम बहुरानी’ का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर होने जा रहा है। पारिवारिक भावनाओं, रिश्तों और संघर्ष से भरी इस फिल्म में आम्रपाली दुबे और जय यादव मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।
यह फिल्म एक ऐसी बहू की कहानी दिखाती है, जो अपने संस्कार, धैर्य और आत्मसम्मान से पूरे परिवार में अलग पहचान बनाती है। कहानी एक संयुक्त परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है, जहाँ घर की तीन बहुएँ अपनी सास को परेशान करती रहती हैं। तभी सबसे छोटी बहू शीतल (आम्रपाली दुबे) की एंट्री होती है, जिसके शांत और संस्कारी स्वभाव से घर का माहौल बदलने लगता है। सास और शीतल के बीच बढ़ती नजदीकियाँ बाकी बहुओं को पसंद नहीं आतीं और यहीं से शुरू होती है साजिशों और संघर्ष की कहानी।
झूठे आरोपों के कारण शीतल को घर छोड़ना पड़ता है, लेकिन वह हार नहीं मानती और अपने आत्मसम्मान तथा परिवार में अपनी जगह वापस पाने के लिए संघर्ष करती है। फिल्म रिश्तों की सच्चाई, पारिवारिक भावनाओं और एक महिला की ताकत को बेहद भावनात्मक अंदाज में पेश करती है।
फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों से शानदार प्रतिक्रिया मिली है। इसकी देसी कहानी और पारिवारिक ड्रामा को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया गया और ट्रेलर YouTube ट्रेंडिंग में भी जगह बना चुका है।

आम्रपाली दुबे ने फिल्म को लेकर कहा कि यह एक ऐसी पारिवारिक कहानी है, जिससे हर घर जुड़ाव महसूस करेगा। उन्होंने बताया कि फिल्म में सास-बहू की हल्की-फुल्की नोकझोंक, प्यार, अपनापन और हास्य का खूबसूरत मिश्रण देखने को मिलेगा। उनके अनुसार शीतल का किरदार ताकत, धैर्य और गरिमा का प्रतीक है और दर्शकों को यह भूमिका जरूर पसंद आएगी।
वहीं जय यादव ने कहा कि फिल्म परिवार और रिश्तों की भावनाओं को बेहद खूबसूरती से दिखाती है। उन्होंने दर्शकों से अपील की कि वे 9 मई को शाम 6:30 बजे इसका वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर जरूर देखें।

फिल्म का निर्देशन अजय झा ने किया है, जबकि निर्माता निशांत उज्ज्वल हैं। कहानी, पटकथा और संवाद अरविंद तिवारी ने लिखे हैं। संगीत ओम झा और राजनेश मिश्रा ने तैयार किया है।
फिल्म में मुख्य कलाकारों के अलावा कंचन मिश्रा, रंभा साहनी, संगीता तिवारी, जया पांडेय, रितु पांडेय, अविनाश शाही, ललित उपाध्याय, राकेश बाबू, पुष्पेंद्र राय, साहिल सिद्दीकी, प्रिया दीक्षित, विद्या सिंह और गोपाल चौहान जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

पारिवारिक मनोरंजन और भावनात्मक कहानी पसंद करने वाले दर्शकों के लिए यह फिल्म एक शानदार पैकेज साबित हो सकती है। ऐसे में 9 मई 2026 को शाम 6:30 बजे ‘लाखों में एक पवले बनी हम बहुरानी’ का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर देखना बिल्कुल न भूलें, सिर्फ भोजपुरी सिनेमा