Begusarai – जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां जगदीश पासवान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इस मामले में मृतक की पत्नी विभा देवी पर गंभीर आरोप लगे हैं, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में यह मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। बताया जा रहा है कि जगदीश पासवान और उनकी पत्नी विभा देवी के बीच काफी समय से विवाद चल रहा था। स्थानीय लोगों का कहना है कि पारिवारिक कलह और कथित प्रेम संबंध इस घटना की बड़ी वजह हो सकते हैं।

पूछताछ में महिला ने बताया कि उसका पति उसे अपने प्रेमी से मिलने से रोकता था, जिससे वह परेशान थी। इसी वजह से उसने हत्या की साजिश रची और अपने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पति की जान ले ली।
हत्या के बाद आरोपी महिला ने सबूत छुपाने की कोशिश की और अपने ससुराल वालों को गुमराह किया। उसने अपनी सास से कहा कि उसका बेटा दिल्ली गया है, ताकि किसी को शक न हो।
हालांकि, पुलिस को शक होने पर मामले की गहराई से जांच की गई। कॉल रिकॉर्ड और अन्य सबूतों के आधार पर सच्चाई सामने आई, जिसके बाद महिला ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।
पुलिस ने आरोपी महिला और उसके बॉयफ्रेंड को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच जारी है। इस घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है।